- Advertisement -

भक्ति लोक - The World of Spirituality

Bhaktilok.com एक Spiritual और Devotional ब्लॉग है जो सभी उम्र के पाठकों को आध्यात्मिक और भक्ति सामग्री प्रदान करता है। हम अपने पाठकों को सभी धार्मिक कंटेंट को सबसे शुद्धतम रूप में प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इस ब्लॉग पर आप इन विषयों पर पोस्ट पढ़ सकते हैं –

Stotram – स्तोत्रम

स्तोत्रम का अर्थ होता है ‘भगवान की स्तुति’ – स्तोत्र एक प्रार्थना है जो एक काव्यात्मक संरचना होती है। संस्कृत साहित्य में देवी-देवता की स्तुति में लिखे गये काव्य को स्तोत्र कहा जाता है।  

Suktam – सूक्तम्

सूक्त या सूक्तम का अर्थ होता है ‘सुंदर कथन’ – सुंदर ढंग से रचित मंत्रों का संग्रह ही सूक्त है। यह देवता की स्तुति करने वाला मंत्र है जिसमे उनकी विशेषताओं और सामग्री का उल्लेख करके उसकी स्तुति करते हैं।

Chalisa – चालीसा

चालीसा एक भजन या प्रार्थना होता है जिसमें चालीस चौपाइयां (पदों का समूह) होती है। चालीसा सबसे सरल भाषा, आम तौर पर अवधी या खड़ी बोली में की जाने वाली प्रार्थना है।

Ashtak – अष्टक

अष्टक या अष्टकम संस्कृत शब्द अष्ट से लिया गया है। अष्टक शब्द का अर्थ “आठ” होता है। काव्य रचनाओं में अष्टक का मतलब आठ छंदों (पंक्तियों) में लिखी गई कविता होती है।

Dohe – दोहे

दोहा, कविता की दो पंक्तियों की एक इकाई होती है। एक दोहा एक बड़ी कविता के भीतर रह सकता है या पूरी तरह से एक कविता बन सकता है। यहाँ हम कबीर और रहीम के दोहे अर्थ सहित प्रस्तुत कर रहे हैं।

Bhajan – भजन

भजन वह भक्ति गीत है जिसमें ईश्वर अथवा किसी देवता आदि के गुणों का कीर्तन होता है। यहाँ प्रस्तुत है श्री राम, श्री कृष्ण, श्री गणेश और अन्य देवताओं के भजन।

Aarti – आरती

आरती हिन्दू उपासना की एक विधि है। किसी भी पूजा का समापन हमेशा आरती से करने की परंपरा है। प्रस्तुत है यहाँ श्री गणेश, श्री विष्णु, श्री दुर्गा और अन्य देवों की आरती।

Tithi – तिथि

हिन्दू धर्म में तिथियों का बहुत महत्व होता हैं। सारे शुभ कार्य, पूजा-पाठ, व्रत-त्यौहार तिथि के अनुसार किया जाता है। प्रस्तुत है यहाँ हिन्दू पंचांग के अनुसार तिथियों की जानकारी।

Temple – मंदिर

ज्योतिर्लिंग, शक्ति पीठ, चार धाम और भारत के अनेक मंदिरों की जानकारी यहाँ दी जा रही है। आप अपनी धार्मिक यात्रा की सारी जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -

Latest Posts

Advertisement