- Advertisement -

श्रीकृष्ण आरती: आरती कुंजबिहारी की – Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi | English

Aarti Kunj Bihari Ki – शास्त्रों के अनुसार भगवान पूजन के बाद आरती करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि आरती के बिना पूजा अधूरी होती जाती है। पूजा के अंत में पूजा में किसी भी त्रुटि के लिए भगवान से क्षमा और आरती की जाती है। आरती के बाद ही पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

श्री कृष्णा पूजा के बाद (जन्माष्टमी या अन्य अवसर पर) कुंज बिहारी की आरती का अपना महत्व है। भगवान श्री कृष्ण के साथ देवी राधा का यह आरती कुंजबिहारी की गीत वातावरण को आनंदित करता है।


श्रीकृष्ण की आरती – Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi

॥ श्री कुंजबिहारी आरती ॥

आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥1॥

गले में बैजंती माला,
बजावै मुरली मधुर बाला ।

श्रवण में कुण्डल झलकाला,
नंद के आनंद नंदलाला ।

गगन सम अंग कांति काली,
राधिका चमक रही आली ।

लतन में ठाढ़े बनमाली
भ्रमर सी अलक,
कस्तूरी तिलक,
चंद्र सी झलक,
ललित छवि श्यामा प्यारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥2॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै,
देवता दरसन को तरसैं ।

गगन सों सुमन रासि बरसै ।
बजे मुरचंग,
मधुर मिरदंग,
ग्वालिन संग,
अतुल रति गोप कुमारी की,
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥3॥

जहां ते प्रकट भई गंगा,
सकल मन हारिणि श्री गंगा ।

स्मरन ते होत मोह भंगा
बसी शिव सीस,
जटा के बीच,
हरै अघ कीच,
चरन छवि श्रीबनवारी की,
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥4॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू,
बज रही वृंदावन बेनू ।

चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू
हंसत मृदु मंद,
चांदनी चंद,
कटत भव फंद,
टेर सुन दीन दुखारी की,
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥5॥

आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

॥ श्री कुंजबिहारी आरती संपूर्ण ॥


श्री कुंजबिहारी की आरती – Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in English

Aarti Kunj Bihari Ki
Shri Girdhar Krishna Murari Ki।

Aarti Kunj Bihari Ki
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥ 1॥

Gale Mein Baijanti Mala,
Bajave Murali Madhur Bala ।

Shravan Mein Kundal Jhalakala,
Nand Ke Anand Nandlala ।

Gagan Sam Ang Kanti Kali,
Radhika Chamak Rahi Aali ।

Latan Mein Thadhe Banamali;
Bhramar Si Alak,
Kasturi Tilak,
Chandra Si Jhalak;

Lalit Chavi Shyama Pyari Ki॥
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥

Aarti Kunj Bihari Ki
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥ 2॥

Kanakmay Mor Mukut Bilse,
Devata Darsan Ko Tarse ।

Gagan So Suman Raasi Barse;
Baje Murchang,
Madhur Mridang,
Gwaalin Sang;

Atual Rati Gop Kumaari Ki ।
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥

Aarti Kunj Bihari Ki
Shri Girdhar Krishna Murari Ki ॥3॥

Jahaan Te Pragat Bhayi Ganga,
Kalush Kali Haarini Shri Ganga ।

Smaran Te Hot Moh Bhanga;
Basi Shiv Shish,
Jataa Ke Beech,
Harei Agh Keech;

Charan Chhavi Shri Banvaari Ki
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥

Aarti Kunj Bihari Ki
Shri Girdhar Krishna Murari Ki ॥4॥

Chamakati Ujjawal Tat Renu,
Baj Rahi Vrindavan Benu।

Chahu Disi Gopi Gwaal Dhenu;
Hansat Mridu Mand,
Chandani Chandra,
Katat Bhav Phand;

Ter Sun Deen Bhikhaaree Ki,
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥

Aarti Kunj Bihari Ki
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥ 5॥

Aarti Kunj Bihari Ki,
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥

Aarti Kunj Bihari Ki,
Shri Girdhar Krishna Murari Ki॥


FAQs – Aarti Kunj Bihari Ki Lyricsश्री कुंजबिहारी की आरती

1. श्री कृष्ण की आरती कब और कैसे करनी चाहिए ?

कुंज बिहारी जी की आरती शंख, घंटी और करतल बजाते हुए परिवार के साथ भक्ति के साथ गाई जाती है | कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोग अपने आस-पास के मंदिरों और घरों में कृष्ण की पालकी सजाते हैं और उनकी विधिवत पूजा और आरती करते हैं।

जन्माष्टमी या अन्य अवसर पर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के बाद आरती करनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण की आरती करने के बाद माखन और मिश्री का भोग लगाना चाहिए और लोगों में बांटना चाहिए। ऐसा करने से मनोवांछित फल मिलता है।

2. कुंज बिहारी कौन हैं ?

कुंज बिहारी भगवान कृष्ण के कई नमो में से एक नाम है। श्री कृष्ण जो बांके बिहारी, गोपाला, मुरारी, नंदलाल, घनश्याम, गोविंदा, अच्युत और कई अन्य नामों से भी प्रसिद्ध है।


ये भी पढ़ें: 

Leave a Comment

Advertisement