- Advertisement -

ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन – Aisi Laagi Lagan Meera Ho Gayi Magan

Aisi Laagi Lagan Meera Ho Gayi Magan – “ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन” एक प्रसिद्ध भक्तिमय भजन है, जो भक्तिरस में डूबी हुई मीरा बाई की परम भक्ति और समर्पण को दर्शाता है। इस भजन के माध्यम से मीरा बाई के कृष्ण प्रेम की गहराई और उनकी भक्ति के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को उजागर किया गया है। मीरा बाई, जो एक महान भक्त थीं, ने अपने जीवन को पूरी तरह से भगवान कृष्ण के चरणों में समर्पित कर दिया था। उनके भजनों में उनके प्रेम और भक्ति की पराकाष्ठा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इस ब्लॉग में हम Aisi Lagi Lagan भजन के संपूर्ण बोल (Lyrics) प्रस्तुत कर रहे हैं –

Aisi Laagi Lagan Meera Ho Gayi Magan Lyrics In Hindi

है आँख वो जो,
श्याम का दर्शन किया करे,
है शीश जो प्रभु चरण में,
वंदन किया करे॥

बेकार वो मुख है,
जो रहे व्यर्थ बातों में,
मुख है वो जो हरी नाम का,
सुमिरन किया करे ॥

हीरे मोती से नहीं,
शोभा है हाथ की,
है हाथ जो भगवान का,
पुजन किया करे॥

मर कर भी अमर नाम है,
उस जीव का जग में,
प्रभु प्रेम में बलिदान जो,
जीवन किया करे ॥

ऐसी लागी लगन,
मीरा हो गयी मगन,
वो तो गली गली,
हरी गुण गाने लगी ॥

महलों में पली,
बन के जोगन चली,
मीरा रानी दीवानी
कहाने लगी ॥

ये भी पढ़ें:  श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी - Shri Krishna Govind Hare Murari Lyrics

ऐसी लागी लगन,
मीरा हो गयी मगन,
वो तो गली गली,
हरी गुण गाने लगी ॥

राणा ने विष दिया,
मानो अमृत पिया,
मीरा सागर में सरिता
समाने लगी,

दुःख लाखों सहे,
मुख से गोविन्द कहे,
मीरा गोविन्द गोपाल
गाने लगी,
वो तो गली गली
हरी गुण गाने लगी ॥

ऐसी लागी लगन,
मीरा हो गयी मगन,
वो तो गली गली,
हरी गुण गाने लगी ॥

महलों में पली,
बन के जोगन चली,
मीरा रानी दीवानी
कहाने लगी ॥

ऐसी लागी लगन,
मीरा हो गयी मगन,

कोई रोके नहीं,
कोई टोके नहीं,
मीरा गोविन्द
गोपाल गाने लगी ॥

बैठी संतो के संग,
रंगी मोहन के रंग,
मीरा प्रेमी प्रीतम
को मनाने लगी,
वो तो गली गली,
हरी गुण गाने लगी॥

ऐसी लागी लगन,
मीरा हो गयी मगन,
वो तो गली गली,
हरी गुण गाने लगी ॥

महलों में पली,
बन के जोगन चली,
मीरा रानी दीवानी
कहाने लगी ॥

ऐसी लागी लगन,
मीरा हो गयी मगन,
वो तो गली गली,
हरी गुण गाने लगी ॥

Aisi Lagi Lagan Meera Ho Gayi Magan Lyrics In English

Hain Ankh Woh Jo,
Shyam Ka Darshan Kiya Kare,

Hain Shish Jo Prabhu Charan Me
Vandan Kaiya Kare.

Bekaar woh mukh hai
Jo rahe Vyarth Bathon me
Mukh Woh hai Jo Hari Naam Ka
Sumiran Kiya Kare.

Heere Moti Se Nahi
Shobha hai hath ki,
Hai Hath jo Bhagavan Ka
Poojan Kiya Kare.

Mar kar bhi Amar Naam hai
Us Jeev ka Jag Me,
Prabhu Prem Me Balidaan Jo,
Jeevan Kiya Kare.

Aisi Lagi Lagan,
Mira Hogaye Magan,
Woh to Gali Gali,
Hari Gun Gane Lagi

ये भी पढ़ें:  गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है – Govind Mero Hai Gopal Mero Hai Lyrics

Mahalo mei pali,
Banake Jogan Chali
Mira Rani Diwani
Kahane Lagi.

Rana ne vish diya,
Mano amruth piya
Mira sagar me sarita
samane lagi,

Dukh lakho sahe,
Muh se Govinda Kahe,
Mira Govind Gopala
Gane lagi,

Woh to Gali Gali
Hari Gun Gane Lagi.

Aisi Lagi Lagan
Mira Hogaye Magan
Woh to Gali Gali
Hari Gun Gane Lagi.

Mahalo me Pali,
Banake Jogan Chali,
Mira Rani Diwani
Kahane Lagi.

Aisi Lagi Lagan
Mira Hogaye Magan

Koi Roke Nahin,
Koi Toke Nahin,
Mira Govinda
Gopala Gane Lagi.

Baite santon Ke Sang,
Range Mohan Ke Rang,
Mira Premi Preetam
Ko Manane Lagi.
Woh to Gali Gali
Hari Gun Gane Lagi.

Aisi Lagi Lagan
Mira Hogaye Magan
Woh to Gali Gali
Hari Gun Gane Lagi.

Mahalo me Pali,
Banake Jogan Chali,
Mira Rani Diwani
Kahane Lagi.

Aisi Lagi Lagan,
Mira Hogaye Magan,
Woh to Gali Gali
Hari Gun Gane Lagi.


भावार्थ: भजन “ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन” में मीरा बाई की भगवान कृष्ण के प्रति गहन भक्ति और समर्पण को दर्शाया गया है। मीरा, जो महलों में पली बढ़ी थीं, कृष्ण के प्रेम में मग्न होकर साध्वी बन गईं और गली-गली में भगवान के गुण गाने लगीं। उन्होंने राजसी जीवन का त्याग कर दिया और अनेक कष्ट सहते हुए भी गोविंद का नाम जपना नहीं छोड़ा। राणा ने उन्हें विष भी दिया, जिसे मीरा ने अमृत समझकर पी लिया। यह भजन मीरा की अनन्य भक्ति, प्रेम, और बलिदान की कहानी कहता है, जो हमें सच्ची भक्ति और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें:  श्री राम स्तुति : श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन - Shri Ram Chandra Kripalu Bhajman

Disclaimer – इस ब्लॉग पोस्ट में प्रस्तुत हिंदी भजन के बोल इंटरनेट से संकलित किए गए हैं। हमारा उद्देश्य इन भजनों का प्रचार-प्रसार करना और पाठकों के लिए इन्हें सुलभ बनाना है। इस सामग्री पर हमारे कोई अधिकार नहीं हैं और इसका संपूर्ण श्रेय मूल लेखकों और रचनाकारों को जाता है। यदि किसी भी सामग्री के स्वामी को इस पोस्ट से आपत्ति है, तो कृपया हमें सूचित करें, हम तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेंगे और सामग्री को हटा देंगे। धन्यवाद।


ये भी पढ़ें: 

Leave a Comment

Advertisement