Purnima List 2025 – हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचाग में तिथि चन्द्रमा के अनुसार बदलती है। चन्द्रमा के घटते और बढते हुए को पक्ष कहा जाता है और एक महीने में दो पक्ष होते है – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष। शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा होती है। पूर्णिमा को पूरनमासी या पुनवासी भी कहा जाता है। पूर्णिमा एक महीने में एक बार आती है और साल में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं। आइए जानते हैं साल 2025 में पूर्णिमा कब कब है –
पूर्णिमा कब है 2025 – Purnima Vrat List
साल 2025 में कुल 12 पूर्णिमा रहेंगी। आइए जानते हैं साल 2025 के पूर्णिमा व्रत की डेट और मुहूर्त –
पूर्णिमा | दिनांक | व्रत समय |
---|---|---|
पौष पूर्णिमा | 13 जनवरी 2025 (सोमवार) | समय देखें |
माघ पूर्णिमा | 12 फरवरी 2025 (बुधवार) | समय देखें |
फाल्गुन पूर्णिमा | 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) | समय देखें |
चैत्र पूर्णिमा | 12 अप्रैल 2025 (शनिवार) | समय देखें |
वैशाख पूर्णिमा | 12 मई 2025 (सोमवार) | समय देखें |
ज्येष्ठ पूर्णिमा | 11 जून 2025 (बुधवार) | समय देखें |
आषाढ़ा पूर्णिमा | 10 जुलाई 2025 (गुरुवार) | समय देखें |
श्रावण पूर्णिमा | 9 अगस्त 2025 (शनिवार) | समय देखें |
भाद्रपद पूर्णिमा | 7 सितम्बर 2025 (रविवार) | समय देखें |
आश्विन पूर्णिमा | 7 अक्तूबर 2025 (मंगलवार) | समय देखें |
कार्तिक पूर्णिमा | 5 नवम्बर 2025 (बुधवार) | समय देखें |
मार्गशीर्ष पूर्णिमा | 5 दिसम्बर 2025 (गुरुवार) | समय देखें |
पौष पूर्णिमा कब है | Paosh Purnima 2025
जनवरी 2025 में पौष पूर्णिमा का व्रत सोमवार, 13 जनवरी को है।
- पौष पूर्णिमा तिथि: 13 जनवरी, सोमवार
- पौष पूर्णिमा प्रारंभ: 13 जनवरी, प्रातः 5:03 बजे
- पौष पूर्णिमा समाप्त: 14 जनवरी, प्रातः 3:56 बजे
- नक्षत्र: आर्द्रा
माघ पूर्णिमा कब है | Magh Purnima 2025
फरवरी 2025 में माघ पूर्णिमा का व्रत बुधवार, 12 फरवरी को है।
- माघ पूर्णिमा तिथि: 12 फरवरी 2025, बुधवार
- माघ पूर्णिमा प्रारंभ: शाम 6:55 बजे, 11 फरवरी
- माघ पूर्णिमा समाप्त: शाम 7:22 बजे, 12 फरवरी
- नक्षत्र: आश्लेषा
फाल्गुन पूर्णिमा कब है | Falgun Purnima 2025
मार्च 2025 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत शुक्रवार, 14 मार्च को है।
- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि: 14 मार्च 2025, शुक्रवार
- फाल्गुन पूर्णिमा प्रारंभ: 13 मार्च, प्रातः 10:35 बजे से
- फाल्गुन पूर्णिमा समाप्त: 14 मार्च, दोपहर 12:23 बजे तक
- नक्षत्र: उत्तर फाल्गुनी
चैत्र पूर्णिमा कब है | Chaitra Purnima 2025
अप्रैल 2025 में चैत्र पूर्णिमा का व्रत शनिवार, 12 अप्रैल को है।
- चैत्र पूर्णिमा तिथि: 12 अप्रैल 2025, शनिवार
- चैत्र पूर्णिमा प्रारंभ: 12 अप्रैल, प्रातः 3:21 बजे
- चैत्र पूर्णिमा समाप्त: 13 अप्रैल, प्रातः 5:51 बजे
- नक्षत्र: हस्त
बुद्ध पूर्णिमा कब है | Buddha Purnima 2025
मई 2025 में वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) सोमवार, 12 मई को है।
- वैशाख पूर्णिमा: 12 मई 2025, सोमवार
- वैशाख पूर्णिमा प्रारंभ: 11 मई, रात 8:01 बजे,
- वैशाख पूर्णिमा समाप्त: 12 मई, रात 10:25 बजे,
- नक्षत्र: स्वाति
देव स्नान पूर्णिमा कब है | Dev Snan Purnima 2025
जून 2025 में ज्येष्ठ पूर्णिमा (देव स्नान पूर्णिमा) बुधवार, 11 जून को है।
- ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि: 11 जून 2025, बुधवार
- ज्येष्ठ पूर्णिमा प्रारंभ: 10 जून, प्रातः 11:35 बजे
- ज्येष्ठ पूर्णिमा समाप्त: 11 जून, दोपहर 1:13 बजे
- नक्षत्र: ज्येष्ठा
गुरु पूर्णिमा कब है | Guru Purnima 2025
जुलाई 2025 में आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) गुरुवार, 10 जुलाई को है।
- आषाढ़ पूर्णिमा तिथि: 10 जुलाई 2025, गुरुवार
- आषाढ़ पूर्णिमा प्रारंभ: रात 1:36 बजे, 10 जुलाई
- आषाढ़ पूर्णिमा समाप्त: रात 2:06 बजे, 11 जुलाई
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
नारली पूर्णिमा कब है | Narali Purniam 2025
साल 2025 में श्रावण पूर्णिमा (नारली पूर्णिमा / जंध्याल पूर्णिमा) शनिवार, 9 अगस्त को है।
- श्रावण पूर्णिमा: 9 अगस्त 2025, शनिवार
- श्रावण पूर्णिमा प्रारंभ: दोपहर 2:12 बजे, 8 अगस्त
- श्रावण पूर्णिमा समाप्त: दोपहर 1:24 बजे, 9 अगस्त
- नक्षत्र: श्रवण
भाद्रपद पूर्णिमा कब है | Bhadrapada Purnima 2025
सितंबर 2025 में भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत रविवार, 7 सितंबर को है।
- भाद्रपद पूर्णिमा तिथि: 7 सितंबर 2025, रविवार
- भाद्रपद पूर्णिमा प्रारंभ: रात 1:41 बजे, 7 सितंबर
- भाद्रपद पूर्णिमा समाप्त: रात 11:38 बजे, 7 सितंबर
- नक्षत्र: शतभिषा
शरद पूर्णिमा कब है | Sharad Purnima 2025
अक्टूबर 2025 में शरद पूर्णिमा का व्रत मंगलवार, 7 अक्टूबर को है।
- शरद पूर्णिमा तिथि: 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार
- शरद पूर्णिमा प्रारंभ: दोपहर 12:23 बजे, 6 अक्टूबर
- शरद पूर्णिमा समाप्त: सुबह 9:16 बजे, 7 अक्टूबर
- नक्षत्र: रेवती
कार्तिका पूर्णिमा कब है | Kartik Purnima 2025
नवंबर 2025 में कार्तिक पूर्णिमा का व्रत बुधवार, 5 नवंबर को है।
- कार्तिक पूर्णिमा तिथि: 5 नवंबर 2025, बुधवार
- कार्तिक पूर्णिमा प्रारंभ: 4 नवंबर, रात 10:36 बजे
- कार्तिक पूर्णिमा समाप्त: 5 नवंबर, शाम 6:48 बजे
- नक्षत्र: अश्विनी
मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है | Margashirsha Purniam 2025
दिसंबर 2025 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत गुरुवार, 4 दिसंबर को है।
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि: 4 दिसंबर 2025, गुरुवार
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा प्रारंभ: सुबह 8:37 बजे, 4 दिसंबर
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा समाप्त: सुबह 4:43 बजे, 5 दिसंबर
- नक्षत्र: कृतिका
पूर्णिमा व्रत का महत्व
हिन्दू धर्म में पूर्णिमा व्रत को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है और पूर्णिमा के दिन चांद के पूरे होने पर उसका प्रभाव हमारे मन पर अवश्य पड़ता है। पूर्णिमा व्रत के बहुत सरे लाभ है। उनमे से कुछ ये है :
- पूर्णिमा व्रत करने से पारिवारिक कलह और अशांति दूर हो जाती है।
- जो लोग अकारण डरते हैं या मानसिक चिंता से ग्रसित रहते हैं उन्हें पूर्णमासी व्रत अवश्य करना चाहिए।
- पूर्णिमा व्रत करने से संकट का नाश होता है और घर में सुख समृद्धि आती है।
- अगर आप मानसिक कष्टों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो पूर्णिमा का व्रत अवश्य करें।
- प्रेम भरा वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिए भी पूर्णिमा व्रत करना बहुत शुभ माना जाता है।
इस महीने की अन्य तिथियाँ
हिंदू कैलेंडर में एक चंद्र मास में दो पक्ष होते हैं – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष और प्रत्येक पक्ष में 15-15 तिथियां होती है। दोनों पक्षों में 14 तिथियां समान होती है लेकिन कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि अमावस्या और शुक्ल पक्ष की 15वीं तिथि पूर्णिमा कही जाती है। इस वर्ष की अन्य तिथियाँ नीचे दी हुई है –
भक्तिलोक टीम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिकता के अमूल्य खजाने को जन-जन तक पहुंचाना है। हमारी टीम अनुभवी लेखकों और भक्तों का समूह है, जो धार्मिक ग्रंथों, भजनों, और मंत्रों के माध्यम से पाठकों को सच्ची भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम अपने पाठकों के लिए प्रामाणिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। हमारी टीम के हर सदस्य का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की महानता को सरल और सुलभ भाषा में प्रस्तुत करना है, ताकि हर व्यक्ति इस ज्ञान का लाभ उठा सके।